एनटीपीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी, बद्रीनाथ विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का किया समर्थन

 ज्योतिर्मठ।

     एनटीपीसी द्वारा निर्माणाधीन तपोवन -विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के खिलाफ प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है, धरना -प्रदर्शन व काम रोको आंदोलन के पांचवे दिन रविवार को बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने धरना स्थल तपोवन पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।

        01अप्रैल से शुरू हुए अनिश्चिचत कालीन धरने से पूर्व प्रभावित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, प्रधान संगठन ज्योतिर्मठ ने ज्ञापन प्रेषित कर आंदोलन की चेतावनी दी थी, जब ज्ञापन पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो परियोजना की सभी स्थानों के मुख्य द्वार पर विभिन्न प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

      जिन प्रमुख मांगो को लेकर आंदोलन किया जा रहा है उनमे रोजगार, चारापत्ती, निर्माणाधीन सुरंगो के ऊपर बसे गावों की सुरक्षा, 2021की आपदा मे जान गँवाने वाले प्रभावितों के परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोजगार दिए जाने, सहित 15सूत्रीय मांगे हैं।

       रविवार को धरना प्रदर्शन के दौरान तय हुआ कि यदि आने वाले पांच दिनों के भीतर सभी मांगे पूर्ण नहीं हुई तो एनटीपीसी के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी व तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

  रविवार को हुए धरना प्रदर्शन मे प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों के अलावा ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल, बलबीर सिंह बिष्ट, राकेश भण्डारी, सरपंच भाल चन्द्र चमोला, पूर्व प्रमुख हरीश परमार, जिपं सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला, अजीतपाल रावत, विक्रम सिंह फर्शवान सहित सभी ग्रामों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वन पंचायत सरपंच व बड़ी संख्या मे प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ