पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, नगर मंडल ज्योतिर्मठ के 75कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग।

ज्योर्तिमठ। 
                      भाजपा नगर मंडल ज्योर्तिमठ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारम्भ रविवार को गुरुद्वारा परिसर मे शुरू हुआ,  उद्घाटन सत्र अपराह्न तीन बजे प्रारम्भ हुआ, जिसमें पालक ऋषि प्रसाद सती,  नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, अतिथि विनोद कनवासी एवं गजेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।
           प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 75 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया,प्रथम सत्र में वक्ता किशोर पंवार ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता रोहिणी रावत ने की।
द्वितीय सत्र में वक्ता गजेंद्र सिंह रावत रहे तथा सत्र की अध्यक्षता भगवती नंबूरी ने की, जबकि प्रथम दिवस के तृतीय सत्र में वक्ता विनोद कनवासी ने अपने विचार रखे, जिसकी अध्यक्षता मुकेश डिमरी ने की।
        प्रथम दिवस के कार्यकर्मों से पूर्व दीप प्रज्ज्वलन व वन्देमातरम के उपरांत प्रथम सत्र मे वैचारिक अधिष्ठान, द्वितीय सत्र मे भाजपा का इतिहास एवं विकास एवं तृतीय सत्र मे कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषयों पर वक्ताओं ने उदबोधन दिया।
   कार्यक्रम के अंत में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज के आयोजन के प्रशिक्षण महाअभियान का प्रथम दिवस सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण अभियान का सत्र सोमवार 6अप्रैल अपरान्ह तीन बजे तक संचालित होगा, जिसमे योग, व्यायाम सहित अनेक विषयों पर विषय वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ