संदेश

letset लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जोशीमठ ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न।।

चित्र
जोशीमठ,23फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल जोशीमठ के प्रथम कार्यसमिति की  बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष श्री संदीप नौटियाल  की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई।  बैठक में जिला के जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी  कुंदन  परिहार , मंडल प्रभारी  वीरेंद्र पाल भंडारी , मुख्य वक्ता  गजेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष सहकारी बैंक चमोली, व किशोर सिंह पवार उपाध्यक्ष बद्री केदार मंदिर समिति, व प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्री गुड्डू लाल ने विचार ब्यक्त किए। ,    ग्रामीण मंडल महामंत्री आनंद सैलानी,व प्रदीप फरस्वाण के संचालन में हुई कार्यसमिति मे निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जगदीश सती के अलावा  कैप्टन  मदन सिंह फरस्वाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिगंबर पवार , पूर्व ब्लाक प्रमुख  भरत सिंह नेगी जी, कृष्ण मणि थपलियाल,गौर सिंह कुंवर, ढाक वार्ड  की जिला पंचायत सदस्य  आशा देवी , महिला मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण मंडल श्रीमती प्रमिला सती व  मंडल कार्यसमिति के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी वह दर्जनों सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर...

बद्रीनाथ मास्टर प्लान:-पीएमओ व पर्यटन अधिकारियों की टीम ने पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा ।।

चित्र
बद्रीनाथ,20सितंबर। पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी श्री भाष्कर खुल्बे एवं मा.प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मा.प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ बाईपास सडक, वनवे लूप रोड, शेष नेत्र व बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए भगवान बद्रीनाथ की पूजा व दर्शन भी किए। श्री भाष्कर खुल्बे ने पुनर्निर्माण कार्यो की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में भी इस चुनौती पूर्ण कार्य को आगे बढाया है, वह प्रशंसनीय है और जिस तत्परता से बदरीनाथ में पुनर्निर्माण कार्य हो रहे है, निश्चित ही अगले साल तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने श्री खुल्बे और श्री मंगेश घिल्डियाल को बद्रीनाथ धाम में ...

सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग पर लगे प्रभावी रोक:-मुख्य सचिव।

चित्र
देहरादून,13 जुलाई।      मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स की तृतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।       मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। इसके उद्योग से जुड़े लोगों और व्यापारियों को भी शामिल करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कि कौन से प्लास्टिक बैन हैैं, कौन से नहीं इस पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी आमजन और व्यापारियों को दी जाए। उन्होंने स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल किए जाने की बात कही। कहा कि बच्चों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देकर अपने परिजनों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक किया ज...

पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों पर 27 जून को होगा मतदान।

चित्र
चमोली,16जून।         त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के विभिन्न कारणों से रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए जारी अधिसूचना के तहत 16 जून को नाम वापसी तथा 17 जून को निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आंवटित किए जाने है। अगामी 27 जून को प्रातः 8 से अपराह्न 5 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा और 29 जून को पूर्वाह्न 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना संपन्न करने के साथ ही निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे। जनपद चमोली में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 481 पदों में से 68 पदों पर ही नामांकन हुआ है और एक पद पर एक ही नामांकन होने के कारण सभी 68 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो गए है, जबकि रिक्त 413 पदों पर किसी ने भी नामांकन नही किया है। प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त 18 पदों में से 16 ग्राम पंचायतों में ही नामंकन दर्ज हुआ है। देवाल ब्लाक में ग्राम पंचायत चोटिंग तथा नारायणबगड में ग्राम पंचायत गडसीला में किसी ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन नही किया है। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए जिन 16 ग्राम पंचायत ...

नेपाल संसदीय समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

चित्र
देहरादून,05 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।  नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री हरका बहादुर कुंवर, सदस्य श्री महेश दत्त जोशी, श्री भरत बहादुर खटका, श्री कृष्ण बहादुर चौधरी, श्री अक्कल बहादुर रावत, सुश्री अंबी कुमारी थापा एवं श्री कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।

दिब्य प्रेम सेवा मिशन मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलतासे कार्य करने वाली संस्था:--राष्ट्रपति।

चित्र
हरिद्वार,27मार्च। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को संकल्प  और सेवा की भावना के साथ मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने वाली संस्था बताते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व इस संस्था को एक छोटे बीज के रूप में बोने में उनकी भी भूमिका रही है, जो आज बड़ा वृक्ष बन गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म् के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमि रही हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ हरिद्वार व हर द्वार भगवान विष्णु एवं शिव की प्राप्ति के द्वार हैं। पतित पावनी जीवन दायिनी गंगा भी इसकी साक्षी है। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार राज्य सभा के संसद बने तब भी तथा राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनकी पहली यात्रा उत्तराखण्ड की रही। उन्होंने कहा कि पवित्र गंगा के तट पर स्थापित यह मिशन मानव सेवा के लिए समर्पित हैं। संस्था द्वारा कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से की जा रही सेवा सराहनीय है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान द्वार...