ज्योतिर्मठ।
ज्योर्तिमठ नगर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस का विभिन्न वक्ताओं के उदबोधन के साथ समापन हुआ।
विभिन्न सत्रों के शुभारंभ से पूर्व पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष अमित सती, ऋषि प्रसाद सती, कृष्णामणि थपलियाल एवं नारायण सिंह मार्तोलिया की मौजूदगी में वक्ता के रूप में सुभाष डिमरी ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रशिक्षण अभियान के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र मे मुख्य वक्ता कृष्णमणि थपलियाल एवं सत्र अध्यक्ष श राकेश भंडारी,द्वितीय सत्र मे मुख्य वक्ता रघुवीर सिंह बिष्ट जी एवं सत्र अध्यक्ष कांता शाह,तृतीय सत्र मे मुख्य वक्ता मोहन नेगी एवं सत्र अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत तथा चतुर्थ सत्र मुख्य वक्ता राजेंद्र हटवाल एवं सत्र अध्यक्ष गुड्डू पुरी रहे। सभी वक्ताओं ने सत्र के विषय अनुरूप सम्बोधन करते हुए अपने विचार रखे।
समापन सत्र में राज्य मंत्री (सिंचाई) ऋषि कंडवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तृत प्रकाश डाला, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती जी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।कार्यक्रमों का संचालन संयोजक अंसुल भुजवान, सह-संयोजक प्रदीप नौटियाल एवं अंजू फर्स्वाण द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में कुल 81 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।

0 टिप्पणियाँ