बीकेटीसी के सीईओ/डीएम रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

 बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ। 

                   जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के  मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने  सोमवार को  बदरीनाथ धाम पहुंचकर कर  यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया,  बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, दर्शन पथ, तप्तकुंड, बीकेटीसी बस टर्मिनल, विश्राम गृहों का जायजा लिया।

            उल्लेखनीय है कि बीते कल रविवार को जिलाधिकारी/ बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी ने  केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इससे पहले वह श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा ले चुके हैं।

          सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर  उन्होंने बीकेटीसी अधिकारियों को आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान वह श्री बदरीनाथ धाम में शीतकालीन सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों तथा मंदिर समिति कर्मचारियों से भी मिले।

                  मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता तीर्थयात्रियों को सरल एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए यात्रा पूर्व तैयारियों को समय से पूर्ण करने, भीड़ प्रबंधन तथा क्राउड क्यू मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

             उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यात्रा मार्ग, दर्शन व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान  मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, अवर अभियंता गिरीश रावत, जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ