ज्योतिर्मठ।
विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का मेधावी छात्र सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यायाम, योग, साहसिक प्रदर्शन के साथ मेघावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि के रूप में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज बर्तवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष हेमकुंड साहिब मैंनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह, प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश कपरूवाण द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चनकर किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक मनमोहक झलकियों के साथ जन जागरण बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ, करो योग रहो निरोग, शारीरिक प्रदर्शन के कार्यक्रमों में लेजियम के साथ योग, आसान, व्यायाम योग, मीनार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में 37 मेधावी छात्र-छात्राओं की माता को कमला नेहरू पुरस्कार, 10 राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का विशिष्ट पुरस्कार, अटल टिंगकिरिंग लैव में अपने इनोवेशन का राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक उपलब्धियां , खेल , नवाचार, वैज्ञानिक इनोवेशन, एन सी सी कैडेट्स द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धि की जानकारी साझे की और सीमांत क्षेत्र में विद्यालय के द्वारा पलायन रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, स्टेट बैंक के प्रबंधक मनोज बर्तवाल ने विद्यालय की उपलब्धि की प्रशंसा की बैंक के द्वारा विद्यालय का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि ऋषि प्रसाद सती उपाध्यक्ष बद्री केदार मंदिर समिति ने विद्यालय एवं अभिभावकों को श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए बधाई दी, और कहा वे सभी अभिभावक सौभाग्यशाली हैं जो अपने बच्चों की उपलब्धि के कारण सम्मानित हो रहे हैं। विद्यालय की हर क्षेत्र में उपलब्धि की प्रशंसा की और विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अपने प्रयास से शीघ्र जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवा सिंह जी ने सीमांत क्षेत्र में विद्यालय के द्वारा हर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के चौमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयास की भूरि- भूरि प्रशंसा की विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के आचार्य प्रकाश पंवार ने किया, राष्ट्रगीत वंदे मातरम की मधुर गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश बड़वाल, सदस्य योगेश शर्मा, जयपाल बिष्ट, मातृ भारती की अध्यक्ष, सरोजिनी नौटियाल, रणजीत सिंह रावत, विद्यालय के अभिभावक दान सिंह नेगी, विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार, आशुतोष डोभाल ,रविंदर कुमार, हरेंद्र सिंह नेगी , नितिन भट्ट , करिश्मा , चंद्रकला परमार, संगीता , सलोनी आरती नेगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ