कर्णप्रयाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत झिरकोटी में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।



0 टिप्पणियाँ