न्याय पंचायत पाण्डुकेश्वर मे आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मे 339लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उठाया लाभ

 ज्योतिर्मठ।

                    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की न्याय पंचायत पांडुकेश्वर में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ द्वारा की गई।  शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया।

          शिविर में  स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

                शिविर के दौरान कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

 खण्ड विकास अधिकारी मोहन जोशी के संचालन मे हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़ के अलावा बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सती सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ