गढ़वाल सांसद अनिल वलूनी व जिले के प्रभारी मंत्री पहुंचे आपदा प्रभावितों के बीच।।

थराली, 25अगस्त।
            सांसद गढ़वाल श्री अनिल बलून व स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत थराली पंहुचें। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
 
उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी में बनाये गए राहत आपदा केंद्र में आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
   सांसद गढ़वाल एवं प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से आपदा के बाद शुरू किए राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ