राजकीय शिक्षक संघ के आवहान पर हुआ एक दिवसीय धरना /प्रदर्शन,, खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।।

ज्योतिर्मठ, 25अगस्त।
          राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के सभी  ब्लाक मुख्यालयों में आंदोलन व एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सीमांत ब्लॉक ज्योतिर्मठ के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के के कार्यालय परिसर मे मे धरना/प्रदर्शन  किया गया। 
इस मौके पर हुई सभा के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें सभी पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र गतिमान किए जाने,प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध करते हुए इस पद पर वर्षों से वाट जोह रहे शिक्षकों की ही विभागीय पदोन्नति  किए जाने, व स्थानांतरण की प्रक्रिया को पारदर्शी किए जाने की मांग की गई है।
          उमेश चन्द्र सती के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे ब्लाक अध्यक्ष डी एस झिक्वाण ने सभी शिक्षको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जायज मांगो के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आवहान किया।
      
      धरना स्थल पर हुई सभा को जीआईसी ज्योतिर्मठ के प्रभारी प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह पंवार, विवेक काला, राजेन्द्र कंडारी, अनुज कपरुवाण, राजेश थपलियाल, उमेश कपरुवाण,  मनमोहन सिंह नेगी,  रंजना डिमरी,  पूजा नेगी, अमिता नैथानी, संजू नेगी, अतुल उनियाल आदि ने सम्बोधित किया।
     इस अवसर पर मनवर सिंह पाल, कुंवर चौहान, गुलाब सिंह राणा, रश्मि डिमरी, अनिल रावत, विपिन बजवाल, आलोक शाह व विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ