श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
             श्री बद्रीनाथ धाम को बचाने के लिए जारी आंदोलन को समर्थन दिए जाने का सिलसिला जारी है, रविवार को  पैखण्डा ज्योतिर्मठ के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने धरना स्थल बद्रीनाथ पहुंचकर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
 
               बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक विशाल रैली एराइवल प्लाज़ा से साकेत तिराहे तक निकाली गई, जहां पर बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्यों ने धरना/ प्रदर्शन किया।       रविवार को  पैनखंडा  ज्योतिर्मठ क्षेत्र के  ग्राम पंचायतों के प्रमुख सदस्यों व नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने  सम्पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि यदि 29 अगस्त तक समस्त माँगो का पूर्ण समाधान नही होता तो पूरे पैनखंडा क्षेत्र में विशाल आंदोलन किया जाएगा।
नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निर्भर हजारों लोगों के रोजगार को किसी भी दशा मे प्रभावित नहीं होने देंगें। 
 आंदोलन के 21वें दिन धरना देने  वालों में गौरव चौधरी, विनीत पंवार, उमेश भण्डारी, भक्तदर्शन भण्डारी, आलोक मेहता, नवीन मेहता, नवनीत मेहता, संदीप मेहता, नीरज नैनवाल आदि प्रमुख थे।   आंदोलन को समर्थन देने वालो में ग्राम प्रधान ढाक मोहन बेंजवाल, वन पंचायत ढाक के सरपंच हरीश करणी,  ग्राम प्रधान लँगसी विनोद भण्डारी, ग्राम प्रधान गुलाब कोटि पवित्रा देवी, ग्राम प्रधान रिंगी सुलभ सिंह, ग्राम प्रधान पैनी विनीता देवी, ग्राम प्रधान चाईं शंकर लाल, ग्राम प्रधान हेलंग संजू देवी,पुष्कर सिंह फर्सवाण पूर्व सरपंच ढाक,  विक्रम फर्सवाण प्रधान कुंडी, महिला मंगल दल अध्यक्षा जयंती देवी,  आशा कार्यकर्ती उषा सेमवाल, आनंद सिंह, अमोद कैरणी, विजेंद्र लाल,  हरीश कोटियाल, धर्मपाल बेंजवाल, प्रियंका देवी, सुलचना देवी आदि रहे। 
             बद्रीश सयुंक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा,  कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मेहता ने पैनखंडा क्षेत्र से आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे सभी प्रतिनिधियों का आभार ब्यक्त किया।