उत्तरकाशी के धराली मे हुई भयानक तबाही के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। सेना के जवान मलबे एवं घरों मे फंसे लोगों को रस्सिंयों के सहारे निकालने मे जुटे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुःख प्रगट करते हुए हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ व अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
धराली घटना की भयावहता को देखते हुए आईटीबीपी की तीन टीमें एवं एनडीआरएफ की चार टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ