उत्तरकाशी के धराली मैं बादल फटने की घटना से भारी तबाही, सेना सहित अन्य राहत दल घटना स्थल पर पहुंचे,, वायुसेना से एम आई व चीनूक हेलीकाप्टर की मांग की गई।।

उत्तरकाशी /देहरादून, 05अगस्त।
     उत्तरकाशी जिले की गंगा घाटी के धराली मे बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी है। दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है, धराली का पूरा बाजार साफ हो गया है। यह स्थान गंगोत्री धाम से 16किमी पहले है।
     
      राज्य मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धरली के खीर गाड़ मे बादल फटने से धराली बाजार को नुकसान हुआ है, हर्षिल से सेना के राहत दल के अलावा पुलिस व एसडीआरफ की टीमें भी मौके पर पहुँच गई है।
  
     राहत एवं बचाव कार्यों मे सहायता के लिए वायुसेना से दो एम आई एवं एक चीनूक हेलीकाप्टर की मांग की गई है।
        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ