Recent News

6/recent/ticker-posts

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने किए भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन,, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष द्वय ऋषि प्रसाद सती व विजय कपरवान ने किया पूर्व सीएम का स्वागत।।

 ज्योर्तिमठ,12 जून। 
              पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपराह्न को श्री नृसिंह बदरी  ज्योर्तमठ के  दर्शन किये  श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष द्वय ऋषि प्रसाद सती व  विजय कपरवान ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा भगवान  श्री नृसिंह बदरी का प्रसाद भेंट किया। 
   
      ज्योतिर्मठ मे बीकेटीसी मुख्यालय  मे उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवान का स्वागत किया तथा भगवान श्री नृसिंह का अंगवस्त्र, फोटो प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
        पूर्व मुख्यमंत्री ने  मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना करते हुए की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।
        इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,  श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ