विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सीमांत पैनखंडा जोशीमठ के विभिन्न ग्रामों मे चौपालों का आयोजन कर किसानों को अनेक जानकारियां दी गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के डॉ डी सी काला द्वारा ग्राम पंचायतों मे किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जोशीमठ प्रखंड के सलना -उर्गम, भेटा, सलूड़, हेलंग, पैनी, बड़ागांव, करछी, करछोँ, रिंगी, नौलीगवाड़, लंगसी व तल्ली टंगणी आदि ग्रामों मे विकसित कृषि संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
अभियान मे विकास खण्ड कृषि प्रभारी रघुबीर सिंह कमदी, सहायक कृषि अधिकारी गौरव चमोली व धीरज नेगी, तथा विवेक रावत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ