बीकेटीसी के पूर्व ओएसडी एलएन सती के निधन पर जताया शोक।।


उखीमठ,18 जनवरी।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उखीमठ कार्यालय में आज शोक सभा आयोजित कर जोशीमठ निवासी मंदिर समिति पूर्व विशेषकार्याधिकारी एलएन सती के निधन पर  दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना  व्यक्त की गयी।
उल्लेखनीय है कि  एलएन सती का 15 जनवरी को  देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया था।
इस अवसर पर  कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,  पुजारी शिवशंकर  सहित सभी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ