रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के सीमावर्ती राज्यों के अंतिम छोर तक विकास की नई किरण पहुंचे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे ढांचागत विकास की अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश का असली चेहरा ही बार्डर एरिया है,इसी लक्ष्य व संकल्प के साथ सीमाओं तक विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
रक्षा मंत्री यहाँ जोशीमठ के ढाक मे पुल सहित कुल 35 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के उपरांत एक सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सीमा से सटे लोग किसी सिपाही से कम नहीं है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने बॉर्डर एरिया के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया और सीमान्तवासी पलायन को विवश हुए, जो चिंता का विषय है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले छह दशक से बीआरओ एक मजबूत स्तंभ की तरह न केवल देश के बल्कि मित्र राष्ट्रों मे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने मे जुटा है। बीआरओ अब तक 60 हजार किमी सड़क,850 पुल,19 हवाईअड्डे व 6 सुरंगों का निर्माण कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि मे बीआरओ के कार्मिकों के साथ ही बीआरओ के मजदूरों का बड़ा योगदान है,और सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, अन्य सुविधाओं के साथ बीआरओ के मजदूरों का 10लाख का बीमा
0 टिप्पणियाँ