श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व काली माई मंदिर चमोली मे भी चला स्वच्छता अभियान ।।

जोशीमठ,18जनवरी।
  14 जनवरी से मंदिरों मे विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम मे श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय के आह्वान पर मंदिर समिति के कार्मिकों द्वारा सभी अधीनस्थ मंदिरों मे विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।
 
   इसी क्रम मे बृहस्पतिबार को चमोली कस्बे मे स्थित काली माई मंदिर मे भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम मे बीकेटीसी के विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल,लक्ष्मण सिंह नेगी,कुलदीप सिंह,रणजीत परमार,दिलबर सिंह नेगी,रमेश मोलपा,बीरेंद्र सती,दिनेश कोठियाल, मुकेश सती,दिलबर चौहान,जयराम व काली माई मंदिर प्रबंधक सरस्वती देवी आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ