जोशीमठ,11जनवरी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी भंण्डारी को पद से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी जोशीमठ के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चोराहे पर उत्तराखण्ड सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचयात अध्यक्ष को हटाए जाना संविधान के खिलाफ एवं मातृ शक्ति का अपमान है, इस प्रकरण की 2014 से लगातार सरकार द्वारा जांच कराई गई जिसमें श्रीमती रजनी भंण्डारी को क्लीन चिट दी गई, बावजूद इसके एक वर्ष पूर्व श्रीमती भंण्डारी को पद से हटाया गया जिस पर माननीय हाईकोर्ट द्वारा उन्हें फिर यथावत पद पर बने रहने के आदेश दिए।
किन्तु एक बार फिर बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंण्डारी की लोकप्रियता एवम विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की हार को भाजपा नही पचा पा रही है और द्वेषपूर्ण भावनाओ से ग्रसित होकर निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पुनः पद से हटाए जाने का गलत निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र पँवार,जिला कॉर्डिनेटर राकेश रंजन भिलंगवाल,नगर महामंत्री महेंद्र नम्बूरी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, विधायक प्रतिनिधि रजनीश सिंह पँवार,कमल रतूड़ी, करण सिंह रावत,महेन्द्र दयाल,मालती देवी, जयदीप मेहता,गिरीश चौहान, चित्रा भिलंगवाल, दिनेश लाल,वीरेंद्र चौधरी,मालती मावड़ी, बुद्धि सिंह पंवार,लक्ष्मण बुटोला सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ