ख्याति प्राप्त लोक कलाकार प्रेम हिन्दवाल को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने हरिद्वार मे आयोजित एक कार्यक्रम मे लोक संस्कृति संरक्षण के लिए "भारत गौरव सम्मान" से सम्मानित किया है।
श्री प्रेम हिन्दवाल जोशीमठ के नीती घाटी के मूल निवासी हैं और लोक संस्कृति को जीवन्त रखने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके है।
श्री हिन्दवाल ने छत्तीसगढ़ मे आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव मे 25 कलाकारों के दल के साथ प्रतिभाग किया, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इन्हें हिमाद्रि फ़िल्म दिल्ली द्वारा "देवभूमि लोक सम्मान"से भी नवाजा गया।
प्रेम हिन्दवाल अब तक पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,असम,उड़ीसा,कर्नाटक,मुंबई,गुजरात,राजस्थान, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व झारखंड आदि राज्यों मे उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।
श्री हिन्दवाल को मिला "भारत गौरव सम्मान" उत्तराखंड के साथ ही सीमान्त जनपद चमोली एवं जोशीमठ-नीती घाटी का सम्मान है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने श्री प्रेम हिन्दवाल द्वारा लोक संस्कृति के सरंक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए नामित करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
0 टिप्पणियाँ