सुदूरवर्ती ग्राम डुमक को सड़क संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना/प्रदर्शन व पद यात्रा लगातार जारी है। अब डुमक गांव की महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाल ली है।
बृहस्पतिबार को धरने के 16वें दिन महिला मंगल दल अध्यक्ष बवली देवी के संचालन मे धरना स्थल पर हुई सभा को अनेक महिला प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर धरना स्थल पर पहुंची थी।
धरना स्थल पर बृहस्पतिबार को चमोली के डीएम का पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित था,लेकिन जोशीमठ तहसील स्तर से शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं पीएमजीएसवाई की टीम पहुंचने की सूचना के बाद पुतला दहन कार्यक्रम स्थगित किया गया।
इस बीच 18 जनवरी को जिला मुख्यालय गोपेश्वर मे प्रस्तावित विशाल प्रर्दशन को लेकर भी चर्चा हुई, तय हुआ कि गांव के हर घर से दो लोग अनिवार्य रूप से प्रदर्शन मे शामिल होंगे।
16वें दिन धरने पर बैठने वालों मे रुकमणी देवी, अंकिता देवी,बबिता देवी,कमला देवी,नर्वदा देवी, अनसूया देवी,गीता,अनिता,सतेश्वरी व उर्मिला देवी के अलावा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,भवान सिंह,मनोज सिंह व संजय सिंह आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ