वेतन मांगने पर मजदूर को किया कंपनी से बाहर,अब पहचाने से भी इंकार।

जोशीमठ,14दिसंबर।
टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विद्युत परियोजना बिष्णुगाड़-पीपलकोटी की निर्मात्री कंपनी एचसीसी मे हेल्पर के पद पर कार्यरत मजदूर रोपाल लाल को वेतन की मांग करने पर ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार जोशीमठ प्रखंड के सलूड़ डूँग्रा निवासी रोपाल लाल एचसीसी कंपनी के गुलाबकोटी-हेलंग में स्थित क्रेसर प्लांट में हेल्पर के पद पर तैनात था। अक्टूबर 2022 से जब उसे वेतन नहीं मिला तो उसने कंपनी से वेतन की मांग की, लेकिन मजदूर को वेतन तो नहीं दिया गया 11जुलाई 2023 को उसे ही कंपनी से बाहर कर दिया।
मजदूर रोपाल लाल के अनुसार जब उन्होंने कानूनी व अन्य माध्यम से वेतन भुगतान का आग्रह किया तो उसे कंपनी अब पहचानने से ही इंकार कर रही है। रोपाल के अनुसार वे इस मामले को सक्षम न्यायालयों तक पहुंचाएंगे ताकि कोई भी कंपनी किसी भी मजदूर का शोषण न कर सके। इसके लिए उनके पास पर्याप्त आधार हैं।
 संपर्क करने पर टीएचडीसी के एजीएम पीएस रावत ने बताया कि रोपाल लाल की ओर से पीएमओ मे भी शिकायत दर्ज हुई है,पीएमओ द्वारा टीएचडीसी से जबाब मांगने पर एचसीसी से जानकारी मांगी गई जिस पर एचसीसी ने रोपाल लाल को अपना कार्मिक बताने से इंकार किया गया, उन्होंने कहा एचसीसी के उपरोक्त संबंध मे  प्राप्त लिखित पत्र से पीएमओ को अवगत करा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ