जोशीमठ पहुंचे राष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी बोर्ड के अध्यक्ष वीरेंद्र जुयाल को संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने भेँट कर उनसे राज्य के संस्कृत महाविद्यालयों की ब्यवस्था दुरस्त करने व महाविद्यालयों मे शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व मे श्री जुयाल से मिले छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से संचालित संस्कृत महाविद्यालयों को बन्द करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, महाविद्यालयों को अब उत्तर माध्यमा स्तर का बताते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उत्तर माध्यमा "इंटरमीडिएट"के बाद जो महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं उन्हें स्ववित्तपोषित बताकर बन्द करने की साजिश की जा रही है।
राष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी बोर्ड के निदेशक श्री जुयाल को दिए ज्ञापन मे छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संस्कृत शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालयों मे एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई और जो शिक्षक महाविद्यालय स्तर पर अध्यापन कार्य कर रहे हैं उन्हें अब उत्तर माध्यमा बता दिया गया, ऐसे मे शास्त्री व आचार्य कक्षाओं मे अध्ययनरत छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है।
ज्ञापन मे महाविद्यालय की ब्यवस्था दुरस्त करने व शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करवाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ