अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।।

जोशीमठ,14दिसंबर।
राजकीय इंटर कालेज शिक्षक अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है।
  
तहसीलदार जोशीमठ के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन मे कहा गया है कि सीमान्त ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय जोशीमठ के राजकीय इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य के अलावा अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान के साथ ही गणित व अंग्रेजी के सहायक अध्यापकों के पद रिक्त है, इनके अलावा हिन्दी विषय के प्रवक्ता भी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगें।
  ज्ञापन मे सीमान्त के नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए सभी रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति करने की मांग की गई है।
  मुख्यमंत्री को भेजे इस ज्ञापन मे सीमावर्ती क्षेत्र के इस विद्यालय को दुर्गम श्रेणी के विद्यालय मे रखने की मांग भी की गई है।
  ज्ञापन देने वालों मे शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भुजवान,विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी, के अलावा विजया देवी,बीना देवी विनोद कुमार,ललिता देवी,अक्षय बुटोला, वीरेंद्र लाल आदि के हस्ताक्षर है।
ज्ञापन की प्रति शिक्षा मंत्री, विधायक,मुख्य सचिव, सचिव विद्यालयी शिक्षा, महानिदेशक शिक्षा सहित जिला व प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ