उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मनाया स्थापना दिवस,जीआईसी बड़ागांव मे क्विज प्रतियोगिता का भी किया आयोजन।।

जोशीमठ,02नवंबर।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने अपना 11वां स्थापना धूम धाम से मनाया।
खंड विकास अधिकारी जोशीमठ मोहन जोशी एवं शाखा प्रबंधक अमित किमोठी ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीआईसी बड़ागांव मे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एवं शाखा प्रबंधक श्री किमोठी द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ श्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन कर रहा है। उन्होंने बैंक के सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ