30 अक्टूबर से 05नवंबर तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली ने राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय परसारी मे छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान"भ्रष्टाचार का करें विरोध-राष्ट्र के प्रति रहें समर्पित"विषय पर छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई
इस अवसर पर कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका भावना पिमोली व प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला कोहली सहित दोनों विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाएँ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ