राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ छात्र संघ चुनावों की अधिसूचना जारी।

जोशीमठ,02नवंबर।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ चरण सिंह के अनुसार बृहस्पतिबार को छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है,जिसके तहत 03नवंबर 2023 को नामांकन पत्रों की बिक्री,04 नवंबर को नामांकन,05नवंबर को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जाँच होगी और उसी दिन वैध सूची का प्रकाशन भी होगा।
छात्र संघ के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा,उसी दिन मतगणना व चुनाव परिणामो की घोषणा के साथ ही निर्वाचित पदाधिकारियों व मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण भी होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ