गोपेश्वर/जोशीमठ,12 अक्टूबर।
जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता मे संस्कृत विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में
विकास खंण्ड जोशीमठ का प्रतिनिधित्व श्री बदरीनाथ वेदवेदांग संस्कृत महाविद्यालय, संस्कृत विद्यालय तथा राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ तथा कनिष्ट वर्ग की बारह प्रतियोगिताओं में संस्कृत विद्यालय ने नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया ,आशुभाषण वरिष्ठ वर्ग में महाविद्यालय के छात्र मनीष डिमरी ने प्रथम तथा संस्कृत विद्यालय के छात्र अंशुल ममगाईं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत विद्यालय के छात्र वेदांत ने वरिष्ट वर्ग की श्लोकोच्चारण द्वितीय स्थान प्राप्त कर खंण्ड के अपने स्तर को बरकरार रखा
कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत विद्यालय के दीपेश मैखुरी ने श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
वरिष्ठ वर्ग की वादविवाद प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय के प्रदीप मिश्रा एवम पीयूष ममगाईं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के प्रतिनिधित्व के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया
प्रथम स्थान प्राप्त दल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे
समूह गान में महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान पर रहा
जिसमे संस्कृत विद्यालय नाटक में
संस्कृत महाविद्यालय आशुभाषण एवम
वादविवाद में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे
यह जानकारी देते हुए खंण्ड संयोजक अरविंद पंत ने विकास खण्ड के प्रदर्शन को संतोषजनक बताय
संस्कृत विद्यालय के दल नेतृत्व आचार्य गौर सिंह खत्री
तथा संस्कृत महाविद्यालय के दल का नेतृत्व डॉक्टर प्रदीप सेमवाल ने किया
विकास खण्ड जोशीमठ ने 12 प्रतियोगिताओं में से 8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।
0 टिप्पणियाँ