फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शन।।


बदरीनाथ / केदारनाथ,13अक्टूबर।
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी  आज  पूर्वाह्न  11.30 बजे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। श्री बदरीनाथ नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। 
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे
 
इससे पूर्व फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी शुक्रवार  प्रात: केदारनाथ धाम पहुंची। भगवान केदारनाथ के दर्शन किये और मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ