देवरा यात्रा भ्रमण पर बद्रीनाथ धाम पहुंची माता राजराजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की देवडोलियाँ।।



श्री बदरीनाथ धाम, 3 सितंबर। 
केदारनाथ क्षेत्र लमगोंडी ( गुप्तकाशी) से माता राज राजेश्वरी एवं शिव भक्त बाणासुर महाराज की डोली श्री केदारनाथ धाम सहित पंचकेदार श्री ओंकारेश्वर  मंदिर उखीमठ, सिद्धपीठ कालीमठ के दर्शनों के पश्चात रविवार को  श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुची जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने देवडोलियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके पश्चात देवडोलियां  मंदिर परिसर में दर्शन हेतु  मंदिर में पहुंची।
इस अवसर पर देवडोली दिवारा यात्रा में आये अतिथियों का बीकेटीसी उपाध्यक्ष  किशोर पंवार ने अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। देवडोली यात्रा  के साथ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य तथा लमगोंडी गांव के निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती भी लगातार भ्रमण पर है आज वह श्री बदरीनाथ धाम भी पहुंचे है उन्होंने बताया कि 25 वर्ष बाद इस  दिवारा यात्रा का आयोजन हो रहा है। तथा दो सप्ताह से देवडोलियां भ्रमण पर है।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,   धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, देवरा यात्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष  पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला   व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाड़ी, विकास  जुगराण, नरेन्द्र शर्मा, सुबोध बगवाड़ी, दुर्गेश बाजपेयी, दर्शन सजवाण, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, विकास सनवाल सत्येंद्र झिंक्वाण, आदि मौजूद रहे  बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर दर्शन के पश्चात देवडोलियों ने श्री बदरीनाथ सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों को आशीर्वाद दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ