श्री बद्रीनाथ धाम मे आयोजित ब्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मे ब्यापारी वर्ग के हितों की सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान ब्यापार संघ बद्रीनाथ की नई कार्यकारिणी गठन पर उपस्थित ब्यापारियों मे एक राय बनने के बाद नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन करते हुए जसबीर मेहता को अध्यक्ष,जवाहर भट्ट को बरिष्ठ उपाध्यक्ष व बीरेन्द्र राणाकोटी को महामंत्री चुना गया, जबकि सतीश चन्द्र डिमरी-कोषाध्यक्ष,मनदीप भंडारी-सचिव,प्रकाश गुसाईं-संगठन मंत्री व श्रीकृष्ण मेहता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जसबीर मेहता ने सभी ब्यापारियों को भरोसा देते हुए कहा कि ब्यापारियों के हितों की रक्षा ही उनकी कार्यकारणी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नई कार्यकारिणी गठन मे सहयोग के लिए सभी ब्यापारियों का आभार ब्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ