आदिबदरी,03सितंबर।
  गैरसैंण से कर्णप्रयाग आ रही एक  वाहन कर्णप्रयाग रानीखेत मोटर मार्ग पर आदिबदरी से पांच किमी आगे  अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी  इस दुर्घटना में चालक बीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। 
               
आदिबदरी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी आनंद शाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7बजे उन्हें ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने सूचना दी कि एक फोर्स वाहन संख्या यू०के० 
टी०बी०5679 रंडोली गधेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत पीसी गिरीश जोशी व अन्य होमगार्ड के सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और वाहन में मृत पडे व्यक्ति चालक धारगेड  (गैरसैंण) निवासी 47वर्षीय बीरेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह को बाहर निकाला। बताया जाता है कि चालक सवारी को लेने कर्णप्रयाग आ रहा था सम्भवतः देर रात यह घटना घटी।  पहाड़ी से लुढ़ककर 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए ।
  तहसील प्रशासन की ओर से आर०के०दुर्गा प्रसाद कपरवाण व एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और अन्य लोगों की खोजबीन की पर वाहन में व घटना स्थल पर अन्य कोई नहीं मिला ।शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस वर्ष खेती आदिबदरी के बीच घटने वाली यह पांचवीं वाहन दुर्घटना है