जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने बीती 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री से 11सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को संघर्ष समिति के आव्हान पर भू धंसाव प्रभावितों ने तहसील परिसर मे एक दिवसीय धरना दिया।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि भू धंसाव आपदा के दौरान जोशीमठ मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विस्थापन,पुनर्वास,सहित 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा के बाद सहमति बनी थी, लेकिन आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, और प्रभावित परिवार आज भी डर के साए मे जीने को विवश हैं।
धरना कार्यक्रम के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पुनः 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। ज्ञापन देने वालो मे संयोजक अतुल सती के अलावा संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी आदि थे।
0 टिप्पणियाँ