जोशीमठ,21अगस्त।
नगर पालिका जोशीमठ के सभासद अमित सती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जोशीमठ भू धंसाव आपदा के दौरान बंद किए गए जोशीमठ-औली रोप के संचालन को पुनः शुरू करने की मांग की है।
एसडीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन मे कहा है कि भू धंसाव आपदा के बाद यात्रा पर निर्भर जोशीमठ का पर्यटन ब्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रोप वे का संचालन भी बंद कर दिए जाने से जोशीमठ-औली के पर्यटन ब्यवसायियों को भी भारी आर्थिक क्षति हुई है।
ज्ञापन मे यथाशीघ्र जोशीमठ-औली रोप वे शुरू कराने के आदेश पारित करने की मांग की गई है।