सी ग्रेड के सेब तथा नाशपाती का समर्थन मूल्य घोषित।।

चमोली,09 अगस्त।
       मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु राज्य में उत्पादित सी ग्रेड सेब का 12 रुपये प्रति किग्रा तथा नाशपाती का 7 रुपये प्रति किग्रा की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया।  
विभाग द्वारा सी ग्रेड फलों के उर्पाजन की कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है और फलों की अनुमानित मात्रा का आंकलन कर कृषकों से उर्पाजित फलों के सापेक्ष उन्हें चैक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ