चमोली,09अगस्त।
बेरासकुण्ड के युवा महेंद्र सिंह कंडेरी जो पिछले कई महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, और वर्तमान मे जौलीग्रांट हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा है। उसकी दोनों किडनी फेल हो गई है,उन्हें आर्थिक मदद की दरकार है। महेंद्र की माता शकुंतला देवी अपने पुत्रके लिए अपनी किडनी डोनेट कर रही है। समाज के कई लोगो द्वाराअपनी तरफ से आर्थिक योगदान जिसे महेंद्र कंडेरी के खाता संख्या 11051000010183,पंजाब सिंध बैंक सेलाकुई विकास नगर देहरादून मे दिया जा रहा है।
इसी क्रम मे पौड़ी व चमोली विभाग के धर्म रक्षा प्रमुख पवन राठौड़ के निजी आर्थिक योगदान के रूप मे 20 हजार रुपए का चैक महेन्द्र के चचेरे भाई दिपी कंडेरी को दिया। इस दौरान राहुल कंडेरी,महाबीर फर्स्वाण,सावन फर्स्वाण व नीरज थपलियाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ