श्री बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान मे विस्थापन नीति के विरोध मे चल रहा आंदोलन जोर पकड़ने लगा है।क्रमिक अनशन व जुलूस प्रदर्शन लगातार जारी है।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान मे विस्थापन नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण पीढ़ियों से निवासरत तीर्थ पुरोहितों,हकहकूकधारी समाज व ब्यवसायी बेघर होने की स्थिति मे पहुंच गए है,और अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष व आंदोलन की राह पर चल पड़े है।
बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान विस्थापन नीति के विरोध मे गत 13 जुलाई से लगातार जुलूस-प्रदर्शन व क्रमिक अनशन चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या मे मास्टर प्लान प्रभावित लोग सिरकत कर रहे हैं,प्रतिदिन क्रमिक अनशन के उपरांत सायं को जुलूस प्रदर्शन का क्रम लगातार जारी है।
प्रदर्शन के दौरान बद्रीनाथ ब्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि यह आंदोलन अपने हकों की रक्षा के लिए है और एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है,उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन के आगे झुकना पड़ेगा और विस्थापन नीति स्पष्ट करनी होगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर संपूर्ण बन्द की चेतावनी भी दी।
श्री नवानी ने अस्तित्व को बचाने के इस आंदोलन मे आर्थिक व कानूनी सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों का मास्टर प्लान प्रभावितों की ओर से आभार ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ