हेलंग मे मकान धँसने से दो की मौत,दो घायल, देर रात्रि को हुई घटना। एसडीआरएफ की मदद से शवों को निकाला गया।

जोशीमठ,16अगस्त।
मंगलवार देर रात्रि को हेलंग मे हुई दर्दनाक घटना मे दो लोगों की दबने से मौत हो गई है। दोनों मृतक नेपाली मूल के थे।
सूचना परजोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है। 
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम  घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ क्षतिग्रस्त मकान में 04 लोग दबे हुए थे।
 रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 03 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 
अस्पताल पहुंचाए गए घायल तीन लोगों में एक कि मृत्यु हो गई है। स्थानीय प्रशासन दो गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजने का प्रयास कर रहा है। गंभीर घायलों मे पिलखी निवासी भरत सिंह नेगी व जखोला निवासी मनीष पंवार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ