श्री बद्रीनाथ मास्टर प्लान:-विस्थापन नीति स्पष्ट करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीएम से हुई वार्ता से बाजार खुले।।

बद्रीनाथ/जोशीमठ,16जुलाई।
बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान मे विस्थापन नीति स्पष्ट करने सहित 11सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।तीर्थ पुरोहित अशोक भाई टोडरिया 14 अगस्त से आमरण अनशन पर हैं,तीसरे दिवस उनका दो किग्रा वजन कम हुआ है।
आमरण अनशन व ब्यापारिक प्रतिष्ठानों की बन्दी के बीच जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बद्रीनाथ पहुंचकर अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों से उनकी मांगों को लेकर बिंदुवार चर्चा की।
उप जिलाधिकारी ने अनशन समाप्त करने व बाजार खोलने के आग्रह पर संघर्ष समिति ने फिलहाल बाजार खोलने पर सहमति दी। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा 11 सूत्रीय मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने पर ही आमरण अनशन समाप्त किया जा सकेगा।
बद्रीनाथ मास्टर प्लान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ जमुना प्रसाद रैवानी के अनुसार एसडीएम जोशीमठ से विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई, मास्टर प्लान कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के कूर्म धारा व प्रह्लाद धारा को तत्काल शुरू कराने का आश्वासन दिया गया, अन्य बिंदुओं पर जिलाधिकारी की मौजूदगी मे चर्चा होगी और उनके लिखित आश्वासन के बाद ही आमरण अनशन समाप्त किया जा सकेगा।
 आमरण अनशन स्थल पर समर्थन देने वालों मे संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ रैवानी के अलावा ब्यापार संघ बद्रीनाथ के अध्यक्ष विनोद नवानी,दिनकर बाबुलकर,संजय कोठियाल,विनोद डिमरी सहित अनेक प्रभावित लोग मौजूद रहे।
संघर्ष समिति से वार्ता के दौरान एसडीएम के साथ थानाध्यक्ष केसी भट्ट व ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ