सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम,नीती घाटी के गमशाली एवं भारत-तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकियों मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस।
तहसील व ब्लॉक मुख्यालय नगर जोशीमठ मे प्रातः प्रभात फेरी से शुरू हुआ कार्यक्रम सामूहिक मार्चपास्ट व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी के पर्व का समापन हुआ।
खेल मैदान रविग्राम मे एनसीसी आफिसर उमेश सती के नेतृत्व मे हुए सामूहिक मार्चपास्ट की सलामी नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने ली। प्रभात फेरी मे जहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाद्य यंत्रों की थाप के साथ पौंणा निर्त्य एवं एमजी इंटर कालेज जोशीमठ की श्री केदारनाथ की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही वहीं मार्चपास्ट मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बैण्ड धुन ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया था।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार एवं एसडीएम कुमकुम जोशी ने अपने संबोधन मे आजादी के रणबांकुरों को याद करते हुए नगरवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। खेल मैदान मे आयोजित हुए मुख्य समारोह का संचालन पालिका सभासद समीर डिमरी ने किया। समारोह मे नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
इधर श्री बद्रीनाथ धाम मे मंदिर सिंहद्वार प्रांगण मे बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने ध्वजारोहण किया,इस मौके पर श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित मंदिर समिति के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। नीती घाटी के दुम्फूधार"गमशाली"मे आयोजित होने वाले पर्वोत्सव मे बड़ी संख्या मे घाटी के ग्रामीणों ने भाग लिया,ग्राम सभा वार निकली झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही।
दूसरी ओर भारत-तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकियों मे आईटीबीपी के हिमबीरों व सेना के जवानों ने बड़े ही उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।।
0 टिप्पणियाँ