उखीमठ,02 जुलाई।
पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रविवार को भब्य जल कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया है। रामकथा आयोजक मंडल ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सहयोग से श्री रामकथा का आयोजन किया है।
कथा के शुरु होने से पूर्व पर प्रात: महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली जो भटवाणी गांव से नगर के विभिन्न मार्गो के होते हुए श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची। जहां पुष्पवर्षा से जल कलश शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
जलकलश से अभिषेक के बाद कथा ब्यास राधिका जोशी "केदारखंडी" ने कथा का शुभारंभ करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल सहित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, राजन सेमवाल, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ