पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत रविवार को रात्रि प्रवास के लिए उर्गम घाटी पहुँचे, सोमवार को प्रातः पंच केदारों मे एक भगवान कल्पनाथ के दर्शन पूजन किये और गांव मे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को भी जनमानस के समक्ष रखा।
सांसद श्री रावत ने उर्गम,देवग्राम व ल्यारी थेंणा ग्राम पंचायतों की समस्याओं को सुनते हुए हर संभव निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग की दशा पर चिंता ब्यक्त करते हुए कहा कि प्रकति की अनमोल धरोहर पंच बदरी व पंच केदारों की धरती उर्गम मे पर्यटन व तीर्थाटन को देखते हुए हेंलग से कल्पेश्वर तक सड़क को दुरस्त व बेहतर किया जाना बेहद आवश्यक है।इस पर शीघ्र कार्यवाही होगी।
पूर्व सीएम व सांसद श्री रावत ने खुशी जताते हुए कहा कि उर्गम घाटी के लोगों ने पलायन नहीं किया और विकट परिस्थितियों मे भी पलायन का रास्ता नहीं चुना। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क के बाद उर्गम घाटी वर्षभर प्रकृति प्रेमी पर्यटकों व श्रद्धालुओं से गुलजार रहेगी।
इस मौके सांसद गढ़वाल ने वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया व इको पर्यटन विकास समिति के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत के उर्गम घाटी पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार,प्रधान संगठन जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी,जनदेश के सचिव लक्ष्मण नेगी,उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र रावत, ईको पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी, पंडित मोहन प्रसाद शास्त्री, आचार्य विजय सेमवाल, पूर्व प्रधान दुलब सिंह रावत, बख्तावर सिंह रावत व कल्पेश्वर मंदिर के पुजारी दरबान सिंह नेगी के अलावा भाजपा कार्यकर्ता रघुवीर नेगी आदि ने उनका स्वागत किया।
उर्गम घाटी भ्रमण के दौरान सांसद श्री रावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सती, राकेश भण्डारी, बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ