हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग को निरस्त कराने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।।

जोशीमठ,05जून।
प्रांतीय उद्योग ब्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने यहाँ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी से भेँट कर उन्हें हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग को निरस्त कराने का आग्रह किया।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के निवासी रक्षा की द्वितीय पंक्ति है,यहाँ के लोगों की आजीविका का एकमात्र साधन पर्यटन व यात्रा पर ही निर्भर है,यदि जोशीमठ की अनदेखी कर हेलंग से बाईपास निर्माण होने से यहाँ के निवासियों का रोजगार समाप्त होगा और सीमान्तवासी पलायन के लिए विवश होंगें।
विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सीमान्तवासियों की अधिकांश भूमि सेना,आईटीबीपी,बीआरओ एवं राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न महकमों के अलावा हाइड्रो परियोजनाओं ने अधिग्रहित की है,और लोगों के पास पर्यटन ब्यवसाय ही आजीविका का एकमात्र साधन रह गया है जो प्रस्तावित हेलंग-मारवाड़ी बाईपास बनने के बाद समाप्त हो जाएगा।
ज्ञापन मे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण को निरस्त कराते हुए वर्तमान ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा सड़क को ही हेलंग से जोशीमठ व जोशीमठ से मारवाड़ी तक चौड़ीकरण करवाने का आग्रह किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों मे प्रान्तीय उद्योग ब्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, जोशीमठ ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जेपी भट्ट, ब्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश डिमरी"श्रीराम" सुभाष डिमरी एवं पालिका सभासद नितिन ब्यास आदि प्रमुख थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ