अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा:-मुख्यमंत्री।,सीएम ने प्रेस क्लब चमोली के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।।

थराली-चमोली,06 जून।  
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेपडो थराली पहुंचकर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए, मेला समिति ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित मंच पर आसीन माननीयों का सयुंक्त माल्यार्पण किया।  
मुख्यमंत्री श्री धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी को हाथ  नमन करते हुए कहा कि  गौरवांवित हूं कि मुझे शहीद मेले में शामिल होने का अवसर मिला और शहीदों को सम्मानित करने का मौका मिला, कहा कि हर वर्ष यह मेला आयोजित होना चाहिए इसलिए शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। 
       
उन्होंने कहा कि कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाया जाएगा। कहा कि नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन में लाने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैंकिग यूनिट की योजना बनाई जाएगी, थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
     
इस मौके पर  मुख्यमंत्री ने  16.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमेें राइका सवाड तथा राइका बौरागाड में पुस्तकालय व कम्प्यूटर तथा शौचालय  निर्माण के लिए 126.9 लाख, नन्दानगर बाजार में प्लास्टिक कूडा निस्तारण मशीन की व्यवस्था के लिए 17.41 लाख तथा घाट बाजार की बाढ सुरक्षा दीवार के लिए 350.98 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण तथा राइका कुनीपार्था, राइका कुलसारी में पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष तथा शौचालय निर्माण के लिए 108.62 लाख, देवाल के हरनी में लौहसेतु निर्माण के लिए 474.39 लाख, नन्दानगर के सलबगड बूरा मोटर मार्ग के किमी 1 किमी से 5 किमी तक कि डामरीकरण के लिए 472.57 लाख तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निमार्ण के लिए 99.37 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
        इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब गोपेश्वर के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह विष्ट, महिपाल गुसांई, संरक्षक क्रंाति भटट तथा महामंत्री दिनेश जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
           इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टमटा, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी, श्रीमती विमला जोशी, ले0कर्नल हरीश जोशी, मेला अध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, देवी प्रसाद जोशी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी थराली रविन्द्र जुंवाठा सहित स्थानीय जनता मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ