विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देश के पहले गांव माणा मे वृक्षारोपण किया।
उन्होंने पहाड़ी बादाम"कपासी"के पौध का रोपण किया।इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम मे माणा के प्रधान पीताम्बर सिंह मोलपा,उप प्रधान लीला देवी, पूर्व प्रधान गायत्री देवी व आनन्द सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के उपरांत वाइब्रेंट विलेज माणा पहुंची थी।
0 टिप्पणियाँ