श्री बदरीनाथ/जोशीमठ, 5 जून।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची।
विधानसभा अध्यक्ष आज प्रात: सड़क मार्ग से जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम पहुंची जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की।
विधानसभा अध्यक्ष ने बदरीनाथ पहुंच कर मंदिर में दर्शन किये वेदपाठ पूजा संपन्न की।
मंदिर में दर्शन के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने श्री लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किये तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी मिली।
मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला भेंट की गयी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से श्री बदरीनाथ- केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं से विषयक चर्चा की।
बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र व तुलसी माला भेँट की।
इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष बाल विधान सभा सत्र हेतु भराड़ीसैंण रवाना हो गयी।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, संतोष तिवारी, डा. हरीश गौड़, अनसुया नौटियाल, जोशीमठ नगर पालिका सभासद अमित सती आदि मौजूद रहे।
बद्रीनाथ पहुंचने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नरसिंह मंदिर जोशीमठ मे पूजा अर्चना की।
0 टिप्पणियाँ