यात्रा ब्यवस्था मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड्स को बीकेटीसी ने किया सम्मानित।।


 बदरीनाथ/जोशीमठ,18 जून।  
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा ड्यूटी तथा होमगार्ड हैल्प डेस्क  में  उत्कृष्ट सेवा देने तथा तीर्थयात्रियो की सहायता- मार्गदर्शन करने  पर होमगार्ड के  अधिकारियों -जवानों  को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी द्वारा सम्मानित किया गया।
 
सम्मान समारोह में जिला होमगार्ड कमांडेंट एसके शाहू भी मौजूद रहे।   बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर समिति सहायक अभियंता गिरीश देवली ने जिला कमांडेंट एसके शाहू को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
सम्मानित होने वाले जवानों में शैलेन्द्र सिंह,जगदीश सेमवाल, चंद्री राम, राकेश सती, अनिल कुमार, दीपक सिंह, उम्मेद सिंह बलबीर सिंह आदि शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ