श्री पांडेय अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे,यहाँ उन्होंने मंदिर मे पूजा अर्चना की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी लेते हुए यात्रा एवं दर्शन की बेहतरीन ब्यवस्था के लिए उत्तराखंड सरकार व बद्री केदार मंदिर समिति की सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान का प्रसाद व अंगवस्त्र भेँट किया।
0 टिप्पणियाँ