स्वच्छता सप्ताह के तहत बद्रीनाथ धाम मे चलाया गया बृहद स्वच्छता व जागरूकता अभियान।।

 बदरीनाथ/जोशीमठ, 18 जून।
स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत रविवार को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति,  नगर पंचायत बदरीनाथ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, व्यापार सभा,  डिमरी पंचायत, पंडा पंचायत, माणा- बामणी महिला मंगल दल तथा स्वच्छता समितियों  के संयुक्त तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम में वृहत्त स्वच्छता  जागरूकता रैली निकाल कर मंदिर के सिंहद्वार के निकट हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
स्वच्छता रैली  जीएमवीएन के देवलोक परिसर से  श्री बदरीनाथ धाम के भ्रमण के बाद श्री बदरीनाथ धाम के सिंह द्वार पहुंची। 
स्वच्छता रैली में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर पंचायत बद्रीनाथ के ईओ सुनील पुरोहित,यात्रा मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल,थानाध्यक्ष केसी भट्ट,  मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी सहित सभी विभागों के कार्मिक व पर्यावरण मित्र शामिल हुए।
 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  मंदिर समिति के स्वच्छता नोडल अधिकारी अजय सती के संयोजन में  मंदिर परिसर, तप्त कुंड, अलकनंदा के किनारे तथा वीआईपी काटेज एरिया में वृहत्त सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें मंदिर समिति के अधिकारीगण क्रमशः जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, विवेक थपलियाल,  अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना, अजीत भंडारी, राहुल मैखुरी, श्रीकांत,  तथा प्रर्यावरण मित्र राकेश, सोमवीर,सुरेंद्र, सागर आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ