स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन/पूजन। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हेलीपैड पर किया स्वागत।।


बदरीनाथ धाम, 2 जून। 
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज आज  पूर्वाह्न भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे।
हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की तथा तुलसी माला भेंट कर स्वागत किया।
 इसके पश्चात स्वामी अवधेशानंद गिरी ने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा संक्षिप्त पूजा अर्चना की‌। 
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, अजीत भंडारी, योगेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ